The Bare Truth

टेकऑफ से पहले ‘फायर’: दिल्ली एयरपोर्ट पर SWISS फ्लाइट का इंजन फेल, 6 घायल

26 Apr 2026  

टेकऑफ से पहले ‘फायर’: दिल्ली एयरपोर्ट पर SWISS फ्लाइट का इंजन फेल, 6 घायल

Share this post with:

Indira Gandhi International Airport पर रविवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। Swiss International Air Lines की दिल्ली-ज्यूरिख फ्लाइट LX 147 का टेकऑफ से ठीक पहले इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। 

रात करीब 1 बजे उड़ान की तैयारी के दौरान Airbus A330 (HB-JHK) में तकनीकी खराबी आई। पायलट ने तुरंत टेकऑफ रद्द किया और हालात को देखते हुए विमान खाली कराने का फैसला लिया।


इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सभी 228 यात्री, 4 शिशु और क्रू को बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि घटना की जांच के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है। सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। 

हाल के दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार सामने आ रही घटनाओं ने विमानन सुरक्षा पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web