The Bare Truth

100 रूपये का सिक्का जारी, आचार्य विद्यासागर महाराज की तस्वीर, गृहमंत्री बोले- जैन आचार्य ने सिखाया, हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान

06 Feb 2025  

100 रूपये का सिक्का जारी, आचार्य विद्यासागर महाराज की तस्वीर, गृहमंत्री बोले- जैन आचार्य ने सिखाया, हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान

Share this post with:

जैन संत शिरोमणि विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि स्मृति कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज की तस्वीर वाला 100 रूपये का सिक्का जारी किया गया। 108 पदचिन्हों का विमोचन और 5 रुपए का डाक टिकट जारी किया है। 

जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने हमें सिखाया कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। अगर हम अपनी संस्कृति को खो देते हैं तो विश्व के समक्ष हमारी कोई पहचान नहीं रह जाती। आचार्य जी ने संप्रदायवाद, भाषावाद, जातिवाद आदि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर मानवता एवं विश्व बंधुत्व का संदेश हम सभी को दिया है। 

केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में आचार्य विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्मारक के भूमिपूजन और विनयांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की। 


 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web