The Bare Truth

बिलासपुर जोन से गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, चुनाव के मद्देनजर बंगाल रूट पर फोकस...

18 Apr 2026  

बिलासपुर जोन से गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, चुनाव के मद्देनजर बंगाल रूट पर फोकस...

Share this post with:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे रेल नेटवर्क पर भी हलचल तेज हो गई है। मतदान से ठीक पहले घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने खास तैयारी की है। बिलासपुर जोन से होकर 16 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है।


इनमें से कुछ ट्रेनें पहले ही ‘समर स्पेशल’ के नाम पर पटरी पर उतर चुकी हैं, जबकि ज्यादातर ट्रेनें मतदान से 2 से 4 दिन पहले चलाई जाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि रेलवे ने इन ट्रेनों को आधिकारिक तौर पर चुनाव से नहीं जोड़ा है, लेकिन उनकी टाइमिंग बहुत कुछ बयां कर रही है।
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। ऐसे में दूसरे राज्यों में काम कर रहे बड़ी संख्या में बंगाली श्रमिकों और कर्मचारियों के घर लौटने की संभावना को देखते हुए इन ट्रेनों को खास अहमियत दी जा रही है।


रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों का रुख भी साफ तौर पर पश्चिम बंगाल की ओर नजर आ रहा है। यही वजह है कि इन ट्रेनों को सिर्फ गर्मी की छुट्टियों से नहीं, बल्कि चुनावी हलचल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web