Share this post with:
बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक होने के अंदेशे में हिरासत में लिए गए 23 लोगों में से 18 लोगों की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में प्रमाणित हो गई है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, जंगीपुर और संबंधित थानों में जाकर कराए गए जमीनी दस्तावेजों और पतों के सत्यापन के बाद रायपुर स्थित होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर से इन 18 लोगों को रिहा कर दिया गया है।
अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पूरी जांच बाकी बचे 5 संदिग्धों के दस्तावेजों पर टिकी हुई है। प्राथमिक पड़ताल में इनके दस्तावेजों में कुछ विसंगतियां और कमियां पाई गई हैं, साथ ही कुछ के नाम एसआईआर (SIR) से हटाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने इनसे जुड़े अतिरिक्त रिकॉर्ड्स और प्रमाण मंगाए हैं, जिनके विस्तृत वेरिफिकेशन के बाद ही इनकी अंतिम कानूनी स्थिति साफ हो सकेगी।
गौरतलब है कि बिलासपुर पुलिस ने दो महीने तक चले सघन अभियान के दौरान 1,162 बाहरी व्यक्तियों की जांच की थी, जिनमें से सिरगिट्टी के 23 लोगों के कागजात संदिग्ध मिलने पर उन्हें 4 सितंबर को अंतिम सत्यापन तक रायपुर के डिटेंशन सेंटर भेजा गया था।
Share this post with:
17 Sep 2026
07 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023