The Bare Truth

दूरस्थ इलाकों में खुलेंगे 16 उप संभाग समेत 19 नए दफ्तर, जगदलपुर में सेतु मंडल तो रायपुर में बनेगा नया संभाग

05 Sep 2026  

दूरस्थ इलाकों में खुलेंगे 16 उप संभाग समेत 19 नए दफ्तर, जगदलपुर में सेतु मंडल तो रायपुर में बनेगा नया संभाग

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में सड़कों, सरकारी भवनों और पुल-पुलियों के निर्माण में तेजी लाने के साथ जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग पुख्ता करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपने प्रशासनिक ढांचे का बड़ा विस्तार किया है। राज्य शासन ने दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए 16 उप संभागीय, दो संभागीय और एक सेतु मंडल कार्यालय समेत पूरे सेटअप को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। 

 

इसके तहत पुल-पुलिया निर्माण विंग के तहत जगदलपुर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय और रायपुर में कार्यपालन अभियंता सेतु संभाग क्रमांक-2 की स्थापना होगी, जबकि बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, बालोद, मुंगेली, सारंगढ़ और बैकुंठपुर में 7 नए सेतु उप संभागीय कार्यालय खोले जाएंगे। 

 

वहीं भवन एवं सड़क विंग के तहत बैकुंठपुर में नया कोरिया संभाग कार्यालय मंजूर किया गया है, जिसके साथ फरसगांव, ओरछा, डोंगरगांव, डौंडी, धमधा, आरंग, खड़गवां, सोनहत और बलौदाबाजार में 9 नए उप संभागीय कार्यालय अस्तित्व में आएंगे। सीधे तौर पर ब्लॉक व तहसील स्तर तक तकनीकी अमले की मौजूदगी से विकास कार्यों की गुणवत्ता सुधरेगी और टेंडर से लेकर निर्माण की प्रक्रिया में लगने वाले समय में खासी कमी आएगी।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web