The Bare Truth

बिलासपुर में फर्जी पते पर रह रहे 23 संदिग्ध, बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची पुलिस, ग्राउंड वेरिफिकेशन में कई पते निकले फर्जी; असली पहचान तलाशने में जुटी STF

06 Sep 2026  

 बिलासपुर में फर्जी पते पर रह रहे 23 संदिग्ध, बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची पुलिस, ग्राउंड वेरिफिकेशन में कई पते निकले फर्जी; असली पहचान तलाशने में जुटी STF

Share this post with:

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे बाहरी व संदिग्ध लोगों के खिलाफ शुरू किए गए व्यापक सत्यापन अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जब सिरगिट्टी क्षेत्र में सघन जांच की, तो वहां रह रहे 23 लोगों के दस्तावेजों में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और आसपास के जिलों के पते दर्ज मिले।

 

प्राथमिक जांच में संदेह गहराने पर बिलासपुर पुलिस की एक विशेष टीम सीधे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस व संबंधित थाना प्रभारियों (सुती, समसेरगंज, रघुनाथगंज आदि) के साथ मिलकर पतों का जमीनी सत्यापन कराया।


जांच के दौरान पुलिस के होश उड़ गए; मौके पर कई पते पूरी तरह फर्जी पाए गए और कुछ मामलों में संबंधित व्यक्तियों की पहचान दस्तावेजों से मेल नहीं खा रही थी। चिन्हित 23 व्यक्तियों—सीव मंडल, सफीकुल इस्लाम, इजाजुल शेख, नशीतुल शेख, सेलटू शेख, साजिद शेख, असगर शेख, नसीरुद्दीन शेख, लालटू शेख, मतीन शेख, मुस्तकीम शेख, मुशिकुल खां, इस्लाम शेख, सफीकुल आलम, जोसीम हक, राहुल खान, आलाउद्दीन शेख, सनियुल शेख, मुकीम शेख, किरन शेख, ईजाजुल शेख, इब्राहिम शेख और बुद्ध शेख—ने बिलासपुर में रहने के लिए जिन दस्तावेजों का सहारा लिया, अब उनकी प्रमाणिकता की गहराई से फॉरेंसिक व कानूनी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह अवैध घुसपैठ, फर्जी पहचान पत्र रैकेट या किसी संगठित गिरोह की साजिश का हिस्सा तो नहीं है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web