Share this post with:
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के भरेंडा थाना क्षेत्र के भरेंडा गांव में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। यहां ईसाई धर्म को मानने वाले 26 परिवारों ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को गांव के कुछ ग्रामीणों ने उन्हें गांव छोड़ने का फरमान सुनाया और जबरन घरों से बाहर निकाल दिया।
इस कार्रवाई के बाद इन परिवारों को गांव के बाहर पेड़ों की छांव में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीड़ित ग्रामीणों का कहना था कि वे अपना गांव छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहते।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच गांव वालों ने ईसाई धर्म मानने वाले परिवारों को एक महीने के भीतर अपने मूल धर्म में वापस लौटने का अल्टीमेटम दिया है और ऐसा न करने पर गांव से बाहर निकालने की चेतावनी दी है।
हालांकि, प्रशासनिक दखल और आपसी समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, जिसके बाद बाहर निकाले गए सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। इसके बावजूद, गांव में तनाव और सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
Share this post with:
25 Jun 2026
24 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023