The Bare Truth

ESIC अस्पताल के 30 वर्षीय डॉक्टर ने की खुदकुशी, सरकारी आवास के बाथरूम में मिला शव

31 Aug 2026  

ESIC अस्पताल के 30 वर्षीय डॉक्टर ने की खुदकुशी, सरकारी आवास के बाथरूम में मिला शव

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय डॉक्टर एल्विन वे ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 29 अगस्त की शाम अस्पताल परिसर में स्थित उनके क्वार्टर के बाथरूम में नायलॉन की रस्सी के फंदे से उनका शव लटकता हुआ मिला। मृतक के हाथ पर धारदार हथियार से कटने के निशान भी पाए गए हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के शुरुआती मुआयने के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि डॉ. एल्विन ने फांसी लगाने से पहले सर्जिकल ब्लेड से अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया था। हालांकि, मौत के सही कारणों और घटनाक्रम की वास्तविक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
प्रारंभिक जांच में इस आत्मघाती कदम के पीछे प्रेम प्रसंग और शादी टूटने की बात सामने आई है।

 

 जानकारी के मुताबिक, डॉ. एल्विन 11 अगस्त को कोयंबटूर गए थे, जहां उन्होंने दो दिन होटल में रहकर युवती की मां और भाई से मुलाकात की थी। 12 अगस्त को दोनों ने पालक्काड के एक चर्च में विवाह के लिए आवेदन भी दिया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और शादी का रिश्ता टूट गया। कोरबा लौटने के बाद से ही डॉक्टर काफी तनाव में और गुमसुम रह रहे थे। सिविल लाइन पुलिस प्रेम प्रसंग और अन्य सभी संभावित पहलुओं से मामले की सघन जांच कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web