The Bare Truth

6 महीने, 13 देश और 74.5 करोड़ का बिल: 2026 में पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च संसद में पेश; नॉर्वे यात्रा रही सबसे महंगी

06 Aug 2026  

6 महीने, 13 देश और 74.5 करोड़ का बिल: 2026 में पीएम मोदी के विदेश दौरों का खर्च संसद में पेश; नॉर्वे यात्रा रही सबसे महंगी

Share this post with:

साल 2026 के पहले 6 महीनों (फरवरी से जुलाई) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर आए खर्च का ब्यौरा हाल ही में संसद में पेश किया गया। संसदीय दस्तावेजों के अनुसार, इस अवधि में पीएम मोदी ने कुल 13 देशों का दौरा किया, जिस पर करीब ₹74.5 करोड़ खर्च हुए। इस सूची में सबसे खर्चीला दौरा नॉर्वे का रहा, जहां 17.46 करोड़ रुपये से अधिक का बिल आया, जबकि सबसे कम खर्च ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दर्ज किया गया।


महीनेवार ब्यौरे पर नजर डालें तो फरवरी में मलेशिया (₹5.57 करोड़) और इजरायल (₹11.92 करोड़) की यात्रा हुई। मई में 5 देशों (यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली) के दौरे पर भारी-भरकम बजट खर्च हुआ। जून में सेशेल्स (₹8.22 करोड़) और स्लोवाक रिपब्लिक (₹4.77 करोड़) का खर्च दर्ज हुआ, हालांकि इसी दौरान हुई फ्रांस यात्रा का बिल अभी प्रोसेस में होने के कारण इसमें शामिल नहीं है। जुलाई में इंडोनेशिया (₹3.87 करोड़), ऑस्ट्रेलिया (₹1.18 करोड़) और न्यूजीलैंड (₹5.43 करोड़) की यात्राओं का लेखा-जोखा संसद के समक्ष रखा गया।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web