The Bare Truth

सरकारी स्कूल में 84 बच्चों को परोसा गया कुत्ते का जूठा खाना, 78 को लगी एंटी-रेबीज की डोज

02 Aug 2025  

सरकारी स्कूल में 84 बच्चों को परोसा गया कुत्ते का जूठा खाना, 78 को लगी एंटी-रेबीज की डोज

Share this post with:


बलौदाबाजार जिले के पलारी ब्लॉक स्थित ग्राम लछनपुर के मिडिल स्कूल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) खुले में रखा हुआ था, जिसे एक आवारा कुत्ता जूठा कर गया। इसके बावजूद भोजन परोसा गया। 

बच्चों की शिकायत के बाद शिक्षकों ने महिला स्वसहायता समूह को खाना परोसने से मना किया था, लेकिन फिर भी बच्चों को वही खाना दे दिया गया। जब परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली तो वे आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच गए। 

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और स्कूल के 78 बच्चों को एहतियातन एंटी-रेबीज का एक-एक डोज लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक संदीप साहू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की है।








 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web