Share this post with:
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नेशनल हाईवे-53 (रायपुर-नागपुर मार्ग) पर शुक्रवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें 6 महिलाएं और 3 मासूम बच्चे शामिल हैं। हादसे में 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें भंडारा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में अधिकांश लोग कबीरधाम (कवर्धा) जिले के निवासी थे। कबीरधाम एसपी जितेंद्र यादव के अनुसार, बोलेरो में क्षमता से अधिक 20 से ज्यादा लोग सवार होकर पोला उत्सव मनाने नागपुर जा रहे थे।
इसी दौरान सुबह करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच साकोली से लाखनी की ओर जाते समय मुंडीपार-पिंपलगांव के पास पेट्रोल पंप से अचानक हाईवे पर निकले तेज रफ्तार आयशर ट्रक (UP72 BT7974) से बोलेरो (MH49 U9810) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भयावह थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई, जिसे कटर और दो जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। लाखनी पुलिस ने प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी ट्रक चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37) के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share this post with:
12 Sep 2026
11 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023