The Bare Truth

घरेलू विवाद में चाचा ने 2 साल की मासूम को चूल्हे में झोंका, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

10 Sep 2026  

घरेलू विवाद में चाचा ने 2 साल की मासूम को चूल्हे में झोंका, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटकू गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी 2 वर्षीय भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया। गंभीर रूप से झुलसी मासूम बच्ची ने बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

अफेयर और विवाद के बाद वारदात


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नितिन कुमार लोनिया का अपनी भाभी अंकिता के साथ प्रेम प्रसंग था। बीते 26 अगस्त को अंकिता अपनी दो वर्षीय बेटी परमेश्वरी को साथ लेकर देवर नितिन के साथ घर से चली गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद जब उनका सुराग नहीं मिला, तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान तीनों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी।
 

गुस्से में मासूम को उतारा मौत के घाट


घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर नितिन और अंकिता के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोश में आकर नितिन ने क्रूरता की हदें पार कर दीं और अपनी 2 साल की मासूम भतीजी परमेश्वरी को जलते चूल्हे में झोंक दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन बच्ची को तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नितिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web