The Bare Truth

22 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ डेढ़ घंटे का लाइव वीडियो

18 Jun 2026  

22 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ डेढ़ घंटे का लाइव वीडियो

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कोष्टापारा में रहने वाली 22 साल की नवविवाहिता विशाखा देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खौफनाक कदम का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि फंदे पर लटकने से लेकर मौत होने तक का पूरा मंजर महिला के ही मोबाइल में लाइव वीडियो के रूप में रिकॉर्ड हो गया। पुलिस को मृतका के फोन से करीब डेढ़ घंटे का वीडियो मिला है। 

आशंका जताई जा रही है कि महिला सोशल मीडिया के लिए 'रील' (Reel) बनाने की कोशिश कर रही थी और इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मंगलवार दोपहर जब विशाखा घर पर अकेली थी, तब उसने यह कदम उठाया। बाहर से लौटी सास ने जब दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो परिजनों की मदद से इसे तोड़ा गया, जहां विशाखा पंखे से लटकी मिली। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web