Share this post with:
दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक 40 साल पुरानी बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों का एम्स (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते एनडीआरएफ और दमकल की टीमें रेस्क्यू डॉग्स व आधुनिक कैमरों की मदद से युद्धस्तर पर तलाशी अभियान चला रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के बेसमेंट में पिछले एक हफ्ते से तोड़फोड़ और खुदाई का काम चल रहा था; बेसमेंट कमजोर होने और उसमें पानी भरा होने के कारण अचानक एक मुख्य पिलर खिसक गया और पूरी इमारत जमींदोज हो गई, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर भी आ गए। हालांकि एमसीडी (MCD) के रिकॉर्ड में इसे खतरनाक इमारतों की सूची में शामिल नहीं किया गया था। इस भीषण हादसे के झटके से पास की एक अन्य इमारत में भी गहरी दरारें आ गई हैं, जिसके ढहने के खतरे को देखते हुए एहतियातन उसे खाली करा लिया गया है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023