The Bare Truth

45 करोड़ के नकली नोट का सौदा पड़ा महंगा: 1.13 करोड़ असली कैश लेकर भागे शातिर ठग; रायपुर-महाराष्ट्र में बैठकों के बाद कारोबारी बना ठगी का शिकार

04 Aug 2026  

45 करोड़ के नकली नोट का सौदा पड़ा महंगा: 1.13 करोड़ असली कैश लेकर भागे शातिर ठग; रायपुर-महाराष्ट्र में बैठकों के बाद कारोबारी बना ठगी का शिकार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लालच और ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 45 करोड़ रुपये के नकली नोट खरीदने के चक्कर में एक कारोबारी अपनी 1.13 करोड़ रुपये की असली रकम गँवा बैठा। जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में प्राइवेट फर्म के संचालक उमेश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की पहली पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जहाँ आरोपियों ने नकली नोटों का वीडियो अपलोड कर खुद को बड़े सिंडिकेट से जुड़ा बताया था।


FIR के अनुसार, शातिर ठगों ने कारोबारी को झांसा दिया था कि वे 1.13 करोड़ रुपये असली कैश के बदले 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देंगे। इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए रायपुर के तेलीबांधा स्थित होटलों और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर कई दौर की बैठकें आयोजित की गईं। झांसे में आकर कारोबारी ने अलग-अलग किस्तों में 1.13 करोड़ रुपये आरोपियों को सौंप दिए।

 

 रकम हड़पने के बाद आरोपी सुरक्षा व्यवस्था, खेप तैयार होने और डिलीवरी में देरी का बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे। काफी समय बीत जाने के बाद जब न तो नकली नोट मिले और न ही दी गई रकम वापस हुई, तब पीड़ित ने तेलीबांधा थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब तकनीकी सर्विलांस और सोशल मीडिया अकाउंट्स की मदद से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web