The Bare Truth

बिलासपुर में 5 साल की मासूम से दरिंदगी, परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

07 Aug 2026  

बिलासपुर में 5 साल की मासूम से दरिंदगी, परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक मासूम को साइकिल सिखाने का झांसा देकर सुनसान जंगल में ले गया और वहां उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। घटना के बाद खोजबीन कर रहे परिजनों ने आरोपी को जंगल में पकड़ लिया, जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सीपत क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 5 साल की बच्ची बुधवार सुबह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान ग्राम नीरतू निवासी दीपक पटेल (30) वहां पहुंचा। उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर साइकिल सिखाने का लालच दिया और अपने साथ रेलहा जंगल की तरफ ले गया। दोपहर तक बच्ची जब घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों से पता चला कि बच्ची को दीपक के साथ जाते देखा गया था। परिजन तुरंत जंगल की ओर भागे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web