The Bare Truth

यूथ कांग्रेस नेता ने डिलीवरी बॉय के कपड़े उतारकर पीटा, हाथ जोड़कर मांगता रहा माफी फिर भी बरसाते रहे थप्पड़-मुक्के...

09 Sep 2026  

यूथ कांग्रेस नेता ने डिलीवरी बॉय के कपड़े उतारकर पीटा, हाथ जोड़कर मांगता रहा माफी फिर भी बरसाते रहे थप्पड़-मुक्के...

Share this post with:

भिलाई में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के सियासी घमासान के बीच दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमन सिंह और उनके समर्थकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। नेहरू नगर इलाके में देर रात एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

 

वीडियो में पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता और माफी मांगता दिख रहा है, इसके बावजूद आरोपी उस पर लगातार थप्पड़ और मुक्के बरसाते रहे। पीड़ित डिलीवरी बॉय, जो कातुलबोर्ड स्टील कॉलोनी का निवासी है और डोमिनोज में काम करता है, ने आरोप लगाया कि 29 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे स्मृति नगर में डिलीवरी देकर लौटते समय दो बाइकों पर सवार राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह और नितिन सिंह ने पहले गाली-गलौज की। 

 

इसके बाद रात करीब 2:30 बजे जब वह कैश जमा करने रुका, तो आरोपियों ने घेरकर गाली देने की वजह पूछने पर विवाद बढ़ा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web