The Bare Truth

धमतरी में बेरहमी से मर्डर, मजदूरी न बढ़ाने पर मजदूरों ने मछली कारोबारी को चाकुओं से गोदा, 40 से ज्यादा वार कर निकाली अंतड़ियां; 2 नाबालिगों समेत 5 गिरफ्तार

30 Jun 2026  

धमतरी में बेरहमी से मर्डर, मजदूरी न बढ़ाने पर मजदूरों ने मछली कारोबारी को चाकुओं से गोदा, 40 से ज्यादा वार कर निकाली अंतड़ियां; 2 नाबालिगों समेत 5 गिरफ्तार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरेगांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मछली कारोबारी की उसके ही मजदूरों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी मजदूरी नहीं बढ़ाने और कारोबारी के व्यवहार से नाराज थे। गुस्साए आरोपियों ने कारोबारी पर चाकू से ताबड़तोड़ 40 से अधिक बार वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नगदी रकम लेकर फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।


पीठ, पेट और कंधे पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार
पुलिस जांच में पता चला कि हत्या की यह वारदात बेहद खौफनाक थी। आरोपियों ने कारोबारी के पीठ, पेट और कंधे पर चाकुओं से इतनी बेरहमी से वार किए थे कि उसके शरीर पर 40 से ज्यादा चोट के निशान मिले। हमला इतना घातक था कि मृतक की अतड़ियां तक बाहर आ गई थीं। हत्या करने के बाद आरोपी मृतक के पास रखे 37 हजार रुपये लूटकर मौके से रफूचक्कर हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच टीम गठित की और संदेही मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस अंधी कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए मामले में शामिल 2 नाबालिगों समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web