The Bare Truth

आरक्षक ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, युवती के दबाव बनाने पर खुद को बताया शादीशुदा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

04 Jul 2026  

आरक्षक ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, युवती के दबाव बनाने पर खुद को बताया शादीशुदा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाकी को दागदार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां तखतपुर थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपने शादीशुदा होने का खुलासा करते हुए उसे धमकी देना शुरू कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में 22 वर्षीय पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया के जरिए आरक्षक सुमंत मिरी से हुई थी, जो तखतपुर क्षेत्र में तैनात था। धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह बातचीत नजदीकियों में बदल गई।


आरोप है कि सुमंत मिरी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का पवित्र वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरक्षक लगातार शादी का भरोसा देकर पिछले करीब तीन साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी आरक्षक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web