The Bare Truth

छत्तीसगढ़ के कृषि मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल, कहा- सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण

19 Jun 2026  

छत्तीसगढ़ के कृषि मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल, कहा- सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण

Share this post with:

छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी नीतियों और कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने के लिए महाराष्ट्र का एक विधायक प्रतिनिधिमंडल रायपुर पहुंचा। इस दल ने मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था, कृषक उन्नति योजना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर आर्ट का स्मृति-चिन्ह भेंट कर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में देश का एक बड़ा धान खरीदी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लगभग 141 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए राज्य में 2700 धान उपार्जन केंद्र संचालित हैं, जहां पंजीयन से लेकर तौल और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया तकनीक आधारित और पारदर्शी है। 

महाराष्ट्र के विधायकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के चार जिलों में भी बड़े पैमाने पर धान की खेती होती है। छत्तीसगढ़ का धान खरीदी मॉडल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसके विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर वे इसे महाराष्ट्र के धान उत्पादक क्षेत्रों में भी लागू करने की दिशा में प्रयास करेंगे। 
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web