The Bare Truth

ब्रेकिंग : लापरवाही पर बिलासपुर SSP की बड़ी कार्रवाई, निरीक्षक बैस सस्पेंड

19 Jun 2026  

ब्रेकिंग : लापरवाही पर बिलासपुर SSP की बड़ी कार्रवाई, निरीक्षक बैस सस्पेंड

Share this post with:

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी के दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक अभय सिंह बैस पर कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली और उससे संबंधित प्रतिवेदन समय पर उच्च अधिकारियों को नहीं भेजने का आरोप है। । 

दरअसल, बिहार के कैमूर स्थित प्रथम व्यवहार न्यायालय के एक मामले में आरोपी मोहम्मद आरिफ खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जिसकी तामिली कर स्थिति की जानकारी पुलिस मुख्यालय रायपुर को दी जानी थी। पुलिस मुख्यालय द्वारा 12 जून 2026 को जारी पत्र के बावजूद निर्धारित समय सीमा में पालन प्रतिवेदन नहीं भेजा गया, जिसे एसएसपी ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही माना। 

निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। जिले में पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर एसएसपी की इस कार्रवाई को विभाग में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web