The Bare Truth

रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड SECL कर्मी और पत्नी की घर में मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शवों को जलाने की आशंका

15 Jul 2026  

रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड SECL कर्मी और पत्नी की घर में मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शवों को जलाने की आशंका

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव में एक बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में अधजली लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने पति-पत्नी की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उनके शवों को जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।


मूल रूप से घरघोड़ा के औरामुड़ा गांव के रहने वाले मंगलूराम राठिया (65 वर्ष) अपनी पत्नी पुनई बाई राठिया के साथ धान की खेती करने के लिए क्रोंधा गांव आए हुए थे। मंगलूराम एसईसीएल (SECL) से रिटायर्ड कर्मचारी थे, जो लोडर ऑपरेटर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। करीब 5 साल पहले रिटायर होने के बाद उन्होंने क्रोंधा गांव में 4 एकड़ जमीन खरीदी थी और वहां अपना मकान बनाकर खेती-किसानी कर रहे थे। मंगलवार की रात दोनों घर पर ही मौजूद थे, तभी देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया।


मृतक के दामाद वीर सिंह के अनुसार, खेती और घर की देखभाल के लिए एक कर्मचारी रखा गया था। बुधवार सुबह जब वह काम पर पहुंचा, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद तत्काल स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी गई। वीर सिंह का कहना है कि परिस्थितियों को देखकर पहली नजर में यह मामला पूरी तरह से हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web