The Bare Truth

मौसम और आफत का डबल अटैक, केदारनाथ में 500 फंसे; बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित, UP-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

15 Sep 2026  

मौसम और आफत का डबल अटैक, केदारनाथ में 500 फंसे; बिहार के 15 जिलों में बाढ़ से 50 लाख लोग प्रभावित, UP-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Share this post with:

देशभर में कुदरत का मिजाज बिगड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से लगातार बोल्डर और पत्थर गिरने के चलते यात्रा तीसरे दिन भी पूरी तरह बंद रखी गई है। सुरक्षा बलों ने अब तक करीब 7 हजार यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर गौरीकुंड पहुंचा दिया है, जबकि 500 से अधिक लोग अब भी अलग-अलग पड़ावों पर फंसे हुए हैं; हालांकि पैदल मार्ग बंद रहने के बीच धाम के लिए हेली सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। 

दूसरी ओर, बिहार में बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिल रहा है, जहां 5 प्रमुख नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने से 15 जिलों की 49.67 लाख से अधिक आबादी बुरी तरह प्रभावित है और मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। 

 

इसके अलावा मानसूनी बादलों का असर उत्तर भारत में भी गहराया हुआ है; मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं राजस्थान में 17 सितंबर तक तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के 18 और हरियाणा के 8 जिलों में यलो अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web