Share this post with:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार को दिनदहाड़े एक कपल के सरेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यात्रियों की भारी भीड़ के बीच नशे में धुत यह प्रेमी जोड़ा काफी देर तक एक-दूसरे के गले लगकर खुलेआम किस (Kiss) करता रहा। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर यह दोनों आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है।
सार्वजनिक स्थान पर कपल की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग भी असहज हो गए और इसी बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद RPF तक भी यह मामला पहुंचा है, जिसमें शुरुआती जांच में कपल के नशे में होने की बात सामने आई है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023