The Bare Truth

बालोद में सड़क हादसे में मुंबई की महिला बाइकर की मौत, बस्तर जाते समय मरकाटोला घाटी के पास ट्रेलर की चपेट में आई बाइक; चालक फरार

12 Aug 2026  

बालोद में सड़क हादसे में मुंबई की महिला बाइकर की मौत, बस्तर जाते समय मरकाटोला घाटी के पास ट्रेलर की चपेट में आई बाइक; चालक फरार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह एनएच-30 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। रिद्धि रायपुर से बस्तर जा रहे 23 राइडर्स के दल में शामिल थीं। पुरूर थाना क्षेत्र के तहत धमतरी से 20 किलोमीटर दूर मरकाटोला घाटी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

 

साथी बाइकर्स और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर धमतरी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौका पाकर ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web