The Bare Truth

कांकेर में 92 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

11 Aug 2026  

कांकेर में 92 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

Share this post with:

कांकेर में उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में देशभक्ति के जबरदस्त उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान से शुरू होकर यह ढाई किलोमीटर की पैदल रैली नगर घड़ी चौक, ऊपर-नीचे रोड, मस्जिद चौक और गांधी चौक होते हुए नवनिर्मित मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई। 

 

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने और केंद्र व राज्य सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में विधायक आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और एसपी निखिल राखेचा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, स्कूली छात्र, अधिकारी और नागरिक हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर शामिल हुए।

 

 राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से शुरू हुई इस यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं सेंट माइकल इंग्लिश स्कूल की बैंड टोली ने राष्ट्रगीत की धुन पर शानदार मार्चपास्ट किया। इस पूरी यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा लहराया गया 92 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा तिरंगा आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के जरिए नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web