The Bare Truth

सरकारी स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी, क्लासरूम के पास छलके जाम, ग्रामीणों ने बनाया Video; 4 टीचर और स्वीपर को थमाया शो-कॉज नोटिस

08 Aug 2026  

सरकारी स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी, क्लासरूम के पास छलके जाम, ग्रामीणों ने बनाया Video; 4 टीचर और स्वीपर को थमाया शो-कॉज नोटिस

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मालखरौदा ब्लॉक स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी के कैंपस में 4 शिक्षक और 1 स्वीपर खुलेआम शराब और चिकन पार्टी करते कैमरे में कैद हुए हैं। ग्रामीणों ने जब स्कूल परिसर के भीतर चल रही इस महफिल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, तब जाकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा।


वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कुमुदिनी द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्टी में शामिल नरेंद्र कुमार लहरें (लेक्चरर), राजू कुमार साहू (लेक्चरर), राजेश धीरी (लेक्चरर), दिनेश चक्रधारी (लेक्चरर) और रात्रे (स्वीपर) को कारण बताओ (Show-Cause) नोटिस जारी कर दिया है। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों का जवाब मिलते ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web