The Bare Truth

अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका; 2 मंजिला इमारत चपेट में, चारो पर अफरा-तफ़री

23 Apr 2026  

अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका; 2 मंजिला इमारत चपेट में, चारो पर अफरा-तफ़री

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार को राम मंदिर रोड स्थित एक प्लास्टिक और पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि महज एक घंटे के भीतर दो मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह इसकी चपेट में आ गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि “मुकेश प्लास्टिक” नाम की इस होलसेल दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामान और पटाखों का भंडारण था। प्लास्टिक में आग लगने के बाद हालात और बिगड़ गए, और देखते ही देखते पटाखों में विस्फोट शुरू हो गया। लगातार हो रहे धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। 

आग की लपटें दुकान से सटे एक मकान तक पहुंच गईं, जिससे वहां भी आग लग गई। घनी आबादी वाले इलाके में हादसा होने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। 

धुएं का गुबार इतना घना है कि करीब 10 किलोमीटर दूर से भी नजर आ रहा है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां लगातार आग बुझाने में जुटी हैं। अब तक करीब 25 टैंकर पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web