Share this post with:
शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चौधरी एजेंसी नामक खाद्य तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
मिली जानकारी के अनुसार, तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित इस एजेंसी में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल और अन्य सामग्री का स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने के बाद धुएं का गुबार आसमान छूने लगा, जिसे देखकर आसपास के अन्य गोदामों और दुकानों में काम करने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
गोदाम में तेल की भारी मात्रा होने के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल, नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका है कि आग की चपेट में आने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। दमकल की गाड़ियां आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रही हैं।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023