The Bare Truth

भिलाई में छेड़छाड़ के विवाद ने ली जान, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या

27 Apr 2026  

भिलाई में छेड़छाड़ के विवाद ने ली जान, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या

Share this post with:

भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बहन से कथित छेड़छाड़ के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बालाजी नगर में 25 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। 

जानकारी के अनुसार, रजत कुशवाहा अपने दोस्त सुनील को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी गोलू सिंह ने रास्ते में दोनों को रोककर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को रजत कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। वहीं सुनील का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब रजत की मौत के बाद पुलिस इस केस में हत्या की धारा जोड़ने की प्रक्रिया कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web