Share this post with:
राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल से घर लौट रही 8 साल की स्कूली छात्रा महिमा ध्रुव को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शीतला मंदिर गली में डीमार्ट मार्ग के पास हुआ, जब छात्रा अपने भाई-बहन के साथ ऑटो से उतरकर पैदल घर की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स (AIIMS) रायपुर रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा निवासी आनंद दुर्गा की भांजी महिमा ध्रुव कटोरा तालाब स्थित स्कूल में कक्षा चौथी की छात्रा है। वह शाम करीब 5:55 बजे अपनी बहन खुशी और भाई हर्ष के साथ ऑटो से कंकाली तालाब पहुंची और वहां से पैदल गली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कंकाली तालाब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 04 QH 9231) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए महिमा को चपेट में ले लिया और मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Share this post with:
05 Aug 2026
05 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023