Share this post with:
रायपुर में तेज रफ्तार ई-रिक्शा का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे खड़ी महिला को ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एक स्कूटी सवार युवक भी इसकी चपेट में आ गया।
टक्कर के बाद आरोपी ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
घायल महिला पूर्णिमा के सिर में 18 टांके आए हैं। पीठ में खून के थक्के जम गए हैं और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है, जो 5 अप्रैल को हुई थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023