The Bare Truth

छात्रा संग कार में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए गुरुजी, पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश, बीईओ ने हटाया...

23 Apr 2026  

छात्रा संग कार में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए गुरुजी, पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश, बीईओ ने हटाया...

Share this post with:

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक शिक्षक और कॉलेज छात्रा का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दोनों को रात के समय जंगल किनारे खड़ी कार में आपत्तिजनक हालत में स्थानीय युवकों ने पकड़ लिया। इस दौरान युवकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना 20 अप्रैल की देर रात की बताई जा रही है। सरमना के लंकाडांड जंगल के पास खड़ी एक संदिग्ध कार को देखकर कुछ युवक वहां पहुंचे। जैसे ही उन्होंने कार के अंदर झांका, पिछली सीट पर एक शिक्षक और छात्रा को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसके बाद युवकों ने उन्हें बाहर निकलने के लिए कहा और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
युवकों द्वारा बार-बार चेहरा दिखाने और बाहर आने के लिए कहने पर छात्रा विरोध करती रही। वहीं, आरोप है कि शिक्षक ने मामला रफा-दफा करने के लिए युवकों को पैसे तक ऑफर किए। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेश जायसवाल बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में संविदा शिक्षक है। उसकी कार पर शिक्षक संघ से जुड़े पद का बोर्ड भी लगा मिला है। 

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक रंग भी ले लिया। भाजपा नेताओं की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को स्कूल से हटा दिया है और उसे उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web