The Bare Truth

तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा, नहाने उतरे पिता-बेटी की डूबने से मौत, 20 किमी दूर मिला बच्ची का शव

29 Apr 2026  

तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा, नहाने उतरे पिता-बेटी की डूबने से मौत, 20 किमी दूर मिला बच्ची का शव

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तांदुला नहर में नहाते समय एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। तेज बहाव में बहने से पिता और उसकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पीपरछेड़ी में हुई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक अपने ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह अपनी बेटी और भतीजी के साथ नहर में नहाने उतरा। अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों बहने लगे।


मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए भतीजी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पिता और बेटी को नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और युवक का शव तत्काल बरामद कर लिया गया था।
वहीं, लापता 12 वर्षीय बच्ची की तलाश लगातार जारी रही। बुधवार को उसका शव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक टायमन एंबुलेंस 108 में ईएनटी (Emergency Medical Technician) के पद पर कार्यरत था। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है।


इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नहर में सुरक्षा इंतजामों और चेतावनी संकेतों की कमी पर सवाल उठाए हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web