Share this post with:
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर में स्थित भांडासर जैन मंदिर अपनी अनूठी कहानी और शानदार स्थापत्य कला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। करीब 550 साल पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं हैं, जो इसे देश की अन्य धार्मिक धरोहरों से पूरी तरह अलग बनाती हैं।
लोककथाओं के अनुसार, इस मंदिर के निर्माण के दौरान नींव की ढलाई में पानी की जगह हजारों किलोग्राम शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल किया गया था। यही वजह है कि यह मंदिर इतिहास, आस्था और रहस्य का अद्भुत संगम माना जाता है।
सटीक नक्काशी और रंगीन चित्रकारी का बेजोड़ नमूना भांडासर जैन मंदिर अपनी खूबसूरत नक्काशी, जीवंत रंगीन चित्रकारी और प्राचीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है। सदियों पुरानी इस कलाकृति और अनोखी विरासत को करीब से देखने के लिए हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ पहुंचते हैं। हालांकि, नींव में घी के इस्तेमाल की कहानी को लेकर इतिहासकारों और शोधकर्ताओं के बीच अलग-अलग तर्क हैं, लेकिन यह प्रचलित लोककथा आज भी इस मंदिर को बेहद खास और रहस्यमयी बनाती है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023