Share this post with:
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल स्क्रीन और रील्स की लत का एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है, जहां मोबाइल में नेटवर्क चले जाने से उपजे क्षणिक गुस्से ने एक 52 वर्षीय महिला की जान ले ली। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव निवासी मंगलो बाई शनिवार दोपहर खाना खाते समय मोबाइल पर रील देख रही थीं, तभी अचानक नेटवर्क गायब हो गया। काफी देर तक इंटरनेट न चलने और रील बंद होने पर महिला इस कदर आक्रोशित हो गई कि उसने पहले मोबाइल को जमीन पर पटक दिया, फिर खुद को कमरे में बंद कर घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
घटना की भनक लगते ही पति ने उल्टी कराने के इरादे से महिला को गोबर का पानी पिलाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे करतला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक घटना डिजिटल लत और मानसिक अवसाद के जानलेवा असर को बयां करती है। चिंता की बात यह भी है कि कोरबा मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महज 8 महीनों के भीतर ही आत्महत्या से जुड़े विभिन्न मामलों में 57 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023