The Bare Truth

शराब के नशे में विवाद के बाद पहाड़ी कोरवा युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार; वारदात CCTV में कैद

12 Aug 2026  

शराब के नशे में विवाद के बाद पहाड़ी कोरवा युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार; वारदात CCTV में कैद

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सन्ना थाना क्षेत्र के बलादरपाठ (कंदरई) में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पहाड़ी कोरवा समुदाय के 30 वर्षीय युवक भगुआ राम की पत्थर से सिर कुचलकर नृशंस हत्या कर दी गई। लकड़ी बेचने आए भगुआ राम का किसी बात को लेकर स्थानीय पिता-पुत्र से विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर उस पर प्राणघातक हमला कर दिया।

 

 हत्या की यह पूरी वारदात पंचायत भवन के सामने लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web