The Bare Truth

बादाम लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचा युवक, उप संपदा अधिकारी से कहा- इसे खाओ, मेरी फाइल ढूंढ़ो...

18 Apr 2026  

बादाम लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचा युवक, उप संपदा अधिकारी से कहा- इसे खाओ, मेरी फाइल ढूंढ़ो...

Share this post with:

बिलासपुर में सरकारी लापरवाही के खिलाफ एक युवक का अनोखा विरोध देखने को मिला। नामांतरण की फाइल एक साल से गायब होने से परेशान तरुण साहू ने तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय पहुंचकर ऐसा कदम उठाया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।


युवक सीधे उप संपदा अधिकारी के केबिन में पहुंचा और उनके टेबल पर बादाम बिखेर दिए। साथ ही उन्हें बादाम थमाते हुए तंज कसा—“इसे खाइए, याददाश्त तेज होगी, शायद मेरी फाइल मिल जाए।” 

दरअसल, तरुण साहू का कहना है कि उसकी नामांतरण से जुड़ी फाइल पिछले एक साल से विभाग में गुम है। वह लगातार दफ्तर के चक्कर काट रहा है, लेकिन हर बार उसे यही जवाब मिलता है कि फाइल नहीं मिल रही।


लंबे समय से चल रही इस लापरवाही और टालमटोल से परेशान होकर युवक ने विरोध का यह अनोखा तरीका अपनाया। उसके इस अंदाज ने जहां अधिकारियों को असहज कर दिया, वहीं सिस्टम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए।
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे सिस्टम पर करारा व्यंग्य बता रहे हैं, तो कई इसे आम आदमी की बेबसी का प्रतीक मान रहे हैं।


अब देखना होगा कि इस ‘बादाम वाले विरोध’ के बाद विभाग की याददाश्त लौटती है या नहीं, और युवक की फाइल आखिर कब तक मिल पाती है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web