Share this post with:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक युवक सिद्धांत दान (28) की अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की रात सिद्धांत अपनी गर्लफ्रेंड, उसकी सहेली निमिषा, उसके बॉयफ्रेंड गौरव और एक अन्य साथी ग्रेसी के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर सिद्धांत और अंजलीना के बीच विवाद हो गया, जिसमें गाली-गलौज के बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
विवाद से नाराज होकर सिद्धांत छत पर चला गया, जहां कुछ देर बाद वह बेसुध हालत में मिला। अंजलीना द्वारा सीपीआर (CPR) देने के बावजूद उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने सभी उपस्थित लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023