The Bare Truth

युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 20 मीटर तक दौड़ा, सड़क पर गिरकर तड़पने लगा

18 Apr 2026  

युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, 20 मीटर तक दौड़ा, सड़क पर गिरकर तड़पने लगा

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरा युवक करीब 20 मीटर तक दौड़ता रहा और फिर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। 

घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, युवक पहले पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदकर लाया। इसके बाद वह बाइक से सड़क पर पहुंचा और अचानक बीच रास्ते में रुक गया। देखते ही देखते उसने खुद पर पेट्रोल डाला और माचिस जलाकर आग लगा ली। 

आग लगते ही युवक चीखते-चिल्लाते हुए सड़क पर दौड़ पड़ा। आसपास मौजूद लोग पहले तो सहम गए, लेकिन फिर हिम्मत दिखाते हुए दौड़कर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 80% तक झुलस चुका है। 

हैरानी की बात यह है कि युवक ने पुलिस को दिए शुरुआती बयान में इसे हादसा बताया है, जबकि CCTV फुटेज में वह खुद आग लगाते साफ नजर आ रहा है। इस विरोधाभास के चलते पुलिस अब पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web