Share this post with:
राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने देर रात 22 वर्षीय एक युवक की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। यह वारदात अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास की है, जहां मामूली विवाद के बाद दो अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए और मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान व तलाश में जुटी हुई है।
राजधानी में लगातार बढ़ रहे संगीन अपराधों, हत्याओं और सट्टा, अवैध शराब, गांजा व जुए के बढ़ते कारोबार को लेकर विपक्ष ने सरकार व पुलिस प्रशासन पर कड़ा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनमें कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की और अवैध गतिविधियों पर सख्त लगाम नहीं लगाई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
Share this post with:
03 Sep 2026
02 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023