Share this post with:
छत्तीसगढ़ के भिलाई में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ सार्वजनिक जगह पर सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट की गई। मूल रूप से बालोद जिले की निवासी पीड़िता 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर अपनी सहेली और दोस्तों के साथ बैठी थी।
इसी दौरान आरोपी हेमंत छत्री वहाँ पहुँचा और उसने अचानक दोनों हाथों से छात्रा का गला पकड़कर जबरन उसके गाल पर किस कर दिया। खुद को बचाने की कोशिश में पीड़िता कुर्सी से नीचे गिर गई। शोर-शराबा सुनकर जब उसके दोस्तों और सहेली ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने सहेली के साथ भी मारपीट कर दी। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। सुपेला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हेमंत छत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे शनिवार को हिरासत में ले लिया है।
Share this post with:
27 Jul 2026
21 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023