The Bare Truth

ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

18 Nov 2022  

ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Share this post with:

मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए'...पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इसी सपने को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कंधों पर उठाई है। दरअसल, निर्देशक रवि जाधव जल्द ही उल्लेख एनपी की किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' पर आधारित एक फिल्म लाने जा रहे हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की बायोपिक 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' में उनकी भूमिका बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभाने वाले हैं।

यूं तो अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस बायोपिक की अनाउंसमेंट इसी साल 28 जून को हुई थी। लेकिन, उस समय फिल्म की स्टारकास्ट की जानकारी पब्लिक नहीं की गई थी। वहीं अब मेकर्स ने न केवल फिल्म में पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी का एलान किया है, बल्कि फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। बताया जा रहा है कि रवि जाधव के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

इस मौके पर पंकज त्रिपाठी कहते हैं, "ऐसे मानवीय राजनेता को पर्दे पर चित्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह न केवल एक राजनेता थे, बल्कि उससे कहीं अधिक, वह एक उत्कृष्ट लेखक और एक प्रसिद्ध कवि थे। उनके नक्शे कदम पर चलना मेरे जैसे अभिनेता के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं।"

 

वहीं निर्देशक रवि जाधव कहते हैं, "एक निर्देशक के रूप में मैं डायरेक्ट करने के लिए अटलजी की कहानी से बेहतर कोई और कहानी नहीं मांग सकता। सबसे बड़ी बात यह है कि अटलजी की कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए मेरा साथ पंकज त्रिपाठी जैसे एक अनुकरणीय अभिनेता दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।"

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web