Share this post with:
आमिर खान की बेटी आइरा खान ने शुक्रवार को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ सगाई कर ली। दोनों की इंगेजमेंट के विजुअल्स सामने आ गए हैं। इरा खान जहां रेड ड्रेस में दिख रही हैं वहीं नुपुर ब्लैक शूट में नजर आ रहे हैं। आइरा ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी इंगेजमेंट की घोषणा की थी लेकिन आज दोनों ने ऑफिशियली रिंग एक्सचेंज कर ली। इस सेरेमनी में आइरा के पापा आमिर खान भी नजर आए।
फातिमा सना शेख भी रहीं मौजूद
आइरा के इंगेजमेंट सेरेमनी में पिता आमिर खान और मां रीना दत्ता भी नजर आईं। इसके अलावा आमिर की एक्स वाइफ किरण रॉव, इमरान खान, फातिमा सना शेख आशुतोष गोवारिकर भी वहां मौजूद रहे। इसके अलावा सेरेमनी में काफी सारे फ्रेंड्स और फैमिली से जुड़े लोग शामिल हुए। हालांकि सेरेमनी को काफी हद तक प्राइवेट रखा गया था।
आइरा और नूपुर पिछले कई सालों हैं साथ-
इरा खान और नूपुर पिछले कई सालों से साथ हैं। वे अक्सर एक-दूसरे की फोटोज अपनी सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट करते हैं। फोटोज के जरिए कई मौंको पर दोनों अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। पिछले साल दोनों ने पोस्ट शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। कुछ दिनों पहले अपने रिलेशनशिप के दो साल पूरे होने पर भी इरा ने नुपुर के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।
आमिर खान की पहली संतान हैं आइरा
आइरा आमिर खान की फर्स्ट वाइफ रीना दत्ता की पहली संतान हैं। आइरा के अलावा आमिर और रीना का एक बेटा जुनैद भी है। आमिर और रीना की शादी 1986 में हुई थी। 2002 में दोनों अलग हो गए जिसके बाद आमिर ने 2005 में किरन रॉव से दूसरी शादी कर ली।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023