The Bare Truth

महतारी वंदन योजना में वसूली पर एक्शन: ई-केवायसी के नाम पर पैसे लेने वाले 4 CSC सेंटर ब्लॉक; कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई

13 May 2026  

महतारी वंदन योजना में वसूली पर एक्शन: ई-केवायसी के नाम पर पैसे लेने वाले 4 CSC सेंटर ब्लॉक; कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई

Share this post with:

महतारी वंदन योजना के नाम पर अवैध वसूली करने वाले चॉइस सेंटर संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। महासमुंद जिले में ई-केवायसी (e-KYC) के बदले हितग्राहियों से पैसे मांगने की शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर 4 सीएससी (CSC) संचालकों की आईडी तत्काल प्रभाव से ब्लॉक कर दी गई है।

 

जांच टीम की रिपोर्ट के बाद सरायपाली क्षेत्र के परशुराम रात्रे, राजू बरिहा, नरहरि कुमार और बसना क्षेत्र की वृंदावती भोई के केंद्रों पर यह कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि योजना के तहत ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और इसके लिए पैसे मांगना अपराध है। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई भी केंद्र संचालक शुल्क की मांग करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें। गड़बड़ी करने वाले अन्य केंद्रों को भी कड़ी चेतावनी दी गई है कि अवैध वसूली पाए जाने पर उनकी आईडी भी परमानेंट ब्लॉक कर दी जाएगी।

 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web