Share this post with:
प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने शिकायत के आधार पर 21 और 22 जून 2026 को बलौदाबाजार और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है. इस पूरी जांच और सत्यापन के लिए प्रशासन द्वारा हाईटेक ड्रोन सर्वे तकनीक का इस्तेमाल किया गया.
जांच टीम ने बलौदाबाजार जिले के ग्राम खपरीडीह में चूनापत्थर खदानों और अस्थायी भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया. वहां कई तरह की अनियमितताएं मिलने पर टीम ने तत्काल 6 क्रशर इकाइयों को सीलबंद कर दिया और संचालकों को नोटिस जारी किया. वहीं, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम दहिदा में महानदी क्षेत्र के औचक निरीक्षण के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन को अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पकड़ा गया, जिसे जब्त कर सील कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ चेतावनी दी है कि प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
Share this post with:
22 Jun 2026
21 Jun 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023