The Bare Truth

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच ट्रंप बोले- चीन-रूस नहीं करेंगे ईरान की मदद, शामिल हुए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

25 Jul 2026  

अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच ट्रंप बोले- चीन-रूस नहीं करेंगे ईरान की मदद, शामिल हुए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

Share this post with:

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने भरोसा जताया है कि चीन और रूस इस जारी संघर्ष में ईरान की किसी भी तरह से मदद नहीं करेंगे। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी है कि यदि ये दोनों देश इस विवाद में शामिल होते हैं, तो उन्हें इसके बेहद गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


शी जिनपिंग और पुतिन का मिला आश्वासन


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बीजिंग में हुई हालिया मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वस्त किया था कि चीन न तो ईरान को सीधे हथियार बेचेगा और न ही चीनी कंपनियों के जरिए कोई सैन्य मदद पहुंचाएगा। 

 

इसके अलावा, ट्रंप ने जानकारी दी कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी उनसे स्पष्ट कहा है कि रूस, तेहरान (ईरान) को किसी भी तरह की हथियार सामग्री की आपूर्ति नहीं करेगा।

Share this post with:

RELATED NEWS

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web