The Bare Truth

विवादों के बीच बैकफुट पर आयोग, CGPSC ने स्थगित किए राज्य सेवा-2025 के इंटरव्यू, 20 सितंबर से होनी थी 608 अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच

17 Sep 2026  

विवादों के बीच बैकफुट पर आयोग, CGPSC ने स्थगित किए राज्य सेवा-2025 के इंटरव्यू, 20 सितंबर से होनी थी 608 अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच

Share this post with:

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने बढ़ते सियासी दबाव और विवादों के बीच राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण—साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन—को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और इंटरव्यू अब तय शेड्यूल पर नहीं होंगे; हालांकि आयोग ने तारीखें आगे बढ़ाने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है और नई तिथियां बाद में घोषित करने की बात कही है। 

विवादों के बीच बैकफुट पर आयोग, CGPSC ने स्थगित किए राज्य सेवा-2025 के इंटरव्यू, 20 सितंबर से होनी थी 608 अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच

गौरतलब है कि 20 विभागों में कुल 265 पदों पर होने वाली इस भर्ती में मुख्य परीक्षा के नतीजों के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया था, जिसके बाद से ही चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे थे। कांग्रेस ने 1:3 के तय अनुपात के तहत 795 अभ्यर्थियों के बजाय केवल 608 को बुलाए जाने पर गंभीर आपत्ति जताते हुए रिजल्ट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया था और इंटरव्यू रोकने की मांग की थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मोर्चा खोलते हुए कहा था कि आयोग का यह तर्क गले नहीं उतरता कि 187 अभ्यर्थी न्यूनतम अहर्ता अंक हासिल नहीं कर सके; पीएससी को स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करनी चाहिए। चौतरफा घिरने के बाद आखिरकार आयोग ने इंटरव्यू प्रक्रिया को फिलहाल टालने का फैसला ले लिया है।
 
Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web