The Bare Truth

755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी: CM साय ने पीएम का जताया आभार, कहा- विकास और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी शक्ति

17 Jun 2026  

755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी: CM साय ने पीएम का जताया आभार, कहा- विकास और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी शक्ति

Share this post with:

केंद्र सरकार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के तहत ₹755 करोड़ की लागत वाली चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस बड़ी सौगात पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से राज्य में रेल कनेक्टिविटी का ऐतिहासिक विस्तार हो रहा है।
सीएम साय ने कहा कि 'ऊर्जा राजधानी' कोरबा से देश भर में कोयले की सप्लाई होती है। यह नई लाइन SECL और MCL की खदानों को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़कर कोयला परिवहन की क्षमता बढ़ाएगी, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। साथ ही, ट्रैक पर दबाव कम होने से यात्री ट्रेनों की आवाजाही सुचारु होगी और नई ट्रेनें चलाने का रास्ता साफ होगा।


161 साल के काम को मोदी सरकार ने पछाड़ा


मुख्यमंत्री ने बताया कि साल 1853 से 2014 (161 वर्षों) तक छत्तीसगढ़ में सिर्फ 1100 रूट किमी रेल लाइन बिछी थी, जो अब मोदी सरकार के नेतृत्व में दोगुनी होकर 2200 रूट किमी से अधिक होने जा रही है। राज्य का रेल बजट भी 2014 के ₹300 करोड़ से रिकॉर्ड बढ़कर अब ₹7,470 करोड़ हो गया है। इसके अलावा, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना की स्वीकृति से जशपुर सहित पूरा उत्तर छत्तीसगढ़ पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा, जिससे वनांचल में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web