The Bare Truth

रायपुर से मुंबई तक सट्टा नेटवर्क, ‘3 STUMPS’ का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, अब तक 27 की गिरफ्तारी

17 Apr 2026  

रायपुर से मुंबई तक सट्टा नेटवर्क, ‘3 STUMPS’ का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, अब तक 27 की गिरफ्तारी

Share this post with:

रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के इन्फ्लुएंसर और सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को फ्लाइट से रायपुर लाया गया है। इस कार्रवाई में उसके साथ 7 अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया है।


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाने के लिए ‘3 STUMPS’ नाम की ऑनलाइन वेबसाइट चला रहा था। यह पूरा नेटवर्क महादेव सट्टा सिंडिकेट की तर्ज पर संचालित किया जा रहा था। आरोपी पिछले ढाई साल से रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 और डायमंड मास्टर जैसे ऑनलाइन पैनलों का ऑपरेशन कर रहा था।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से BMW कार सहित करीब 60 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। बाबू खेमानी के खिलाफ 13 अप्रैल को गंज थाने में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।


जांच में सामने आया है कि वह अपने भाई करण खेमानी की मदद से रायपुर के साथ-साथ पुणे, मुंबई और गोवा में बैठकर सट्टा पैनल संचालित कर रहा था। इस पूरे मामले में अब तक कुल 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web